newslifeindia

मॉडलियन 1980 बैच का पुर्नमिलन समारोह

जबलपुर। मॉडल हाई स्कूल के 1980 बैच के पूर्व छात्रों का पुनर्मिलन समारोह स्कूल के प्रेक्षाग्रह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी पूर्व विद्यार्थियों द्वारा 80 के दशक के शिक्षकों के समक्ष स्कूल प्रार्थना और तत्पश्चात सरस्वती पूजा की गई। इस समारोह में पूर्व मॉडलियन एवं वर्तमान सांसद जबलपुर आशीष दुबे ने एक पूर्व जूनियर छात्र होने के नाते सभी शिक्षकों एवं वरिष्ठ छात्रों का स्वागत किया, अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सांसद के रूप में उनकी जीत में सभी मॉडलियन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्होंने बताया कि इस स्कूल ने सोसायटी को न्यायाधीश, डॉक्टर, वैज्ञानिक, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी, कुलपति और अन्य उच्च अधिकारी दिये है l इस समारोह में देश-विदेश से 80 बैच के 100 से अधिक पूर्व छात्र सपरिवार शामिल हुए।
पारिवारिक परिचय के दौरान सभी पूर्व छात्र भावुक हो गए तथा एक दूसरे को गले लगा लिया. कार्यक्रम के दूसरे चरण में होटल शॉन एलेज़ा मे सुब्रत सोम के निर्देशन में एक संगीत के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सुब्रत सोम, रजनीश डबरैया, डॉ संजय नागराज, प्रदीप नाग चौधरी, डॉ संजय चौधरी, रिया गढ़वाल, अविनाश सिंह, प्रकाश गुप्ता और कई अन्य मॉडलियन ने अपनी संगीतमय प्रस्तुतियां दीं.
सभी छात्रों ने उन सभी छात्रों और शिक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जो 80 में स्कूल छोड़ने के बाद दिवंगत हो गए l यह पुनर्मिलन कार्यक्रम युवराज जैन गढ़वाल के नेतृत्व में सतीश पोद्दार, संजय साहनी, नीरज भटनागर, शैलेन्द्र तिवारी, रजनीश तिवारी, अरविन्द जैन बादशा, राजेंद्र अग्रवाल (लाला), संजय शर्मा, के सहयोग से आयोजित किया गया। जस्टिस संजय द्विवेदी, डॉ अनुपम श्रीवास्तव, सुरेश मक्कड़, उमेश मुखी, तपन मोदी, पदमेश तिवारी इत्यादि का सहयोग भी उल्लेखनीय था l मीडिया प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि अगला भव्य समारोह वर्ष 2030 में आयोजित किया जाएगा, जब मॉडलियन बैच 80 अपने 50 वर्ष पूरे कर लेगा l
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल