newslifeindia

राहुल की सजा पर रोक लगाने पर जश्न युवक कांग्रेस ने किया मिष्ठान वितरण

आतिशबाजी कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया सत्य की जीत

जबलपुर / न्यूज लाइफ। माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के मोदी सरनेम मामले में गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले को रद्द करते हुए सजा में राहत देते हुए रोक लगाने की खुशी मैं कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगत बहादुर अन्नू की उपस्थिति में युवक कांग्रेस के रघु तिवारी, रॉबिन तिवारी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मालवीय चौक पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। कांग्रेस जनों ने नफरत हारी मोहब्बत जीती के नारे लगाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। विज्ञप्ति के माध्यम से युवक कांग्रेस के सिद्धांत जैन और अंकित पटेल ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी जी की सजा पर रोक का फैसला देकर लोकतंत्र की आवाज़ को मजबूत करने का कार्य किया है यह सत्य की जीत है माननीय न्यायालय के इस फैसले से न्यायपालिका के प्रति देश की जनता का सम्मान और भरोसा दोनों बढ़ेंगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि बधाई हो इंडिया, आज न्याय की चौखट पर सच्चाई की ताकत से करोड़ों देशवासियों के हौसलों और उम्मीदों की जीत हुई। डरपोक तानाशाह की लाख कोशिशों और साजिशों के बावजूद देश के लोकतंत्र और संविधान के सच्चे रखवाले की जीत हुई। बीजेपी के झूठ, लूट, नफरत और बंटवारे की राजनीति के खिलाफ लगातार देश की आवाज बनकर गूंजने वाले राहुल गांधी अब फिर से संसद में भी सच को बुलंद करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव अग्रवाल, अमरचंद बावरिया, रिज़वान अली कोटी, अभिनव मिश्रा, लखन ठाकुर, प्रिंस सलूजा, मुकेश राठौर, आशुतोष ठाकुर, राहुल बघेल, अमित सोनकर, अदनान अंसारी रहे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल