newslifeindia

गरीबों के लिये परेशानी बने सीवर लाइन और गढ्ढे

जबलपुर / न्यूज लाइफ। एक तो पहले से ही आफत बनकर आसमान से बरसात बरस रही है उस पर सीवर लाइन के कार्यों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है इन कार्यों पर ना तो कोई लगाम लगाने वाला है ना ही कोई हस्तक्षेप करने वाला। स्थानीय लोगो ने न्यूज लाइफ से चर्चा करते हुए कहा – यहां किसी को किसी की चिंता ही नहीं, मौत का इंतजार कर रहे अधिकारी क्योंकि इनका मानना है जो चल रहा जैसा चल रहा चलने दो कौन सा हमारे घर के आस-पास हो रहा है बाल सागर के विस्थापन के बाद से ही आम जनमानस गरीब सेवा बस्तियों में रह रहे लोग परेशान पहले से ही हैं सभीजन नाले के ऊपर से अपने घर जाने के लिए मजबूर रहते हैं यह सिलसिला पिछले 12 वर्षों से निरंतर चल रहा है उस पर नाले से सटकर विगत दो माह से खुदाई कर दी गई है लगभग 20 फीट गहरा गड्ढा एवं 20 फीट चौड़ा गड्ढा खोदकर खुला ही छोड़ दिया गया है कोई भी चेतावनी वोर्ड तक नही लगाया गया है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल