newslifeindia

नगर निगम का पानी टैंकर गायब, जमीन निगल गई या आसमा खा गया !

कारनामा हर बार, इस बार कांड – जीतू कटारे

जबलपुर/न्यूज लाइफ। नगर निगम प्रशासन हरदम अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहता है मगर इस बार तो कुछ अनोखा ही कारनामा ही नही कांड किया गया है। जीतू कटारे का कहना है नगर निगम से ट्रैक्टर सहित टैंकर गायब हो गया है। नगर निगम में इन दिनों प्रशासनिक जिम्मेवार अधिकारियों के बीच खलबली मची हुई है। यह घटना लगभग 6 माह पुरानी है। जीतू कटारे ने बताया कि जब हमको इसकी जानकारी मिली जिस पर संबंधित अधिकारियों से बात कर हमने घटना की पुष्टि करना चाही तब वह एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते नजर आ रहे हैं। ट्रैक्टर क्रमांक MP20-H-1912 कभी नगर निगम में पानी सप्लाई का काम किया करता था जनसमुदाय के परिवार जनों की जरूरत पूर्ण कर रहा था पर उसको जबसे रांझी प्लांट भिजवाया गया उसके बाद वह ट्रैक्टर दोबारा नहीं दिखा क्योंकि वह वहा से लौटा ही नही। जीतू कटारे का कहना है यहां तक भी ठीक था अगर ट्रैक्टर चोरी हो गया था या कहीं स्थानांतरण किया गया था तो इस बात की जानकारी अधिकारियों को होना चाहिए थी या चोरी भी हो गया था तो उसकी एफ आई आर दर्ज कराना चाहिए था पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ धीरे-धीरे यह मामला पूरा दबाने का प्रयास किया गया जब पार्षद जीतू कटारे ने कमलेश श्रीवास्तव जी एवं मरावी जी से बात की एवं ट्रैक्टर की जानकारी चाहि तो जैसा कि अधिकारी करते हैं गोलमोल जवाब देकर इस बात को टाल मटोल करने का प्रयास अधिकारी करने लगे। उसके बाद कहीं बीमारी का बहाना दिया गया तो कहीं बाईपास सर्जरी हुई है यह कहकर इस गम्भीर घटना को दबाने का प्रयास करने लगे।
देखने लायक अब यह होगा कि आखिर में ट्रैक्टर मिलता है की नही, ना मिलने पर कार्यवाही कोई होगी या पत्राचार करके कार्यवाही बंद कर दी जाएगी।

  • हमने टैंकर विभाग को पत्र लिखा है, एक दो दिन में उसका जवाब आने का इंतजार कर रहे है।
    प्रदीप मरावी – अधिकारी, नगर निगम
  • इनका कहना है इस संदर्भ में इन्हे कोई जानकारी नहीं है।
    कमलेश श्रीवास्तव – जल विभाग, नगर निगम

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल