दमोहनाका चौराहे पर प्रतिमा के समक्ष हुई पुष्प वर्षा….
जबलपुर/न्यूज लाइफ। स्वर्गीय ओमकार प्रसाद तिवारी का 87 वां जन्मदिन दमोहनाका चौराहे पर परिजनों और उनके स्नेहीजनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर मनाया। इस बीच ओंकार महाराज अमर रहे, के नारों से चौराहा एवं सम्पूर्ण क्षेत्र गुंजायमान हो गया। सभी साथियों ने नम एवं अश्रुपूरित आंखों से उनके जन्मदिन पर ओंकार महाराज के अनुकरणीय कार्यो को याद किया।
विदित हो भाजपा के पूर्व मंत्री एवं अपराजेय विधायक स्व.ओंकार प्रसाद तिवारी का जन्म 1936 में हुआ था। आज सभी स्नेही जन 87वां जन्मदिन मनाने उनकी प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए थे। स्व.ओंकार महाराज के जन्मदिन पर प्रतिमा के समक्ष एडवोकेट आशीष त्रिवेदी, एडवोकेट शुभम मिश्रा, पुत्र अनिल तिवारी, आलोक तिवारी, अनूप तिवारी, पिंटू तिवारी, समेत स्नेहीजन महमूद अंसारी, अन्नु शाह, डॉ बबलू, छोटू बेग, आसिफ रजा कुरैशी, सरफराज पप्पू, मुबीन पहलवान, मनोज गुप्ता, मुकेश पिपरसानियां, बॉबी केसरवानी, असगर भाई, जीवन अहिरवार, मुजीब अंसारी, मुस्तफ़ा अंसारी, मुन्ना इफ्तिखार, आस्तिक तिवारी, आयुष तिवारी, हर्षित तिवारी सहित अन्य लोगो ने माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा की।












