जबलपुर। धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में फरार अमित खंपरिया को कोर्ट ने 15 सितंबर को हाजिर होने का आदेश जारी किया है। कोर्ट ने जारी आदेश में कहा है कि थाना संजीवनी नगर में दर्ज धोखाधड़ी के अपराध में फरार आरोपी दुर्गा कालोनी संजीवनी नगर निवासी अमित खंपरिया के खिलाफ पूर्व में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसे पुलिस ने यह कहते हुए वापस लौटा दिया है कि आरोपी अमित खंपरिया अपनी सकूनत से फरार है। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना सनोडिया की कोर्ट ने आदेश जारी किया है कि अभियुक्त अमित खंपरिया 15 सितंबर को परिवाद का उत्तर देने के लिए न्यायालय में हाजिर हो।








