newslifeindia

आजादी की लड़ाई में शहीद हुये सभी योद्धाओं को इतिहास में उचित स्थान मिलना चाहिए – डॉ. मोहन यादव

उच्च शिक्षा मंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव ने मानस भवन जबलपुर में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित किया

जबलपुर। प्रदेश शासन के माननीय मंत्री डॉ. मोहन यादव उच्च शिक्षा विभाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह सौभाग्य की बात है कि हमारे देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत देश विश्व गुरू बनकर सारी दुनिया का नेतृत्व करेगा। इसी संकल्प के साथ पूरा देश आगे बढ़ रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को मानस भवन जबलपुर में आजादी का अमृत महोत्सव राज्य स्तरीय प्रतियोगितायें, ज्ञात/अज्ञात बलिदानियों की छोटी-बड़ी प्रेरक कहानियों के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोमल चंद जैन, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक विनय सक्सेना, सेवा निवृत्त प्राध्यापक प्रोफेसर सदानंद दामोदर सप्रे, डॉ. जय रोहाणी, डॉ. कपिल देव मिश्र, डॉ. सुनील कुमार बाजपेयी, डॉ. नंदिता सरकार, डॉ. विश्वास चौहान, डॉ. रंजना मिश्रा, डॉ. सुलेखा मिश्रा, डॉ. संध्या चौबे, डॉ. पवन तिवारी, डॉ. के एस भाटिया, डॉ. किरण सिंह, डॉ. सपना केशरवानी, डॉ.नंदलाल पटेल, डॉ. स्मृति शुक्ला, डॉ. लीना राय, डॉ. वीना भैरम, डॉ. गिरीश वर्मा, डॉ. मंजू बरखाने सहित प्राध्यापक एन एस एस प्रभारी मोहम्मद हसनैन बेग, डॉ गुलराना परवीन व अन्य छात्र-छात्रायें मौजूद थे ।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वतंत्रता सग्राम सेनानी कोमल चंद जैन को पुष्प गुच्छ, शॉल व श्रीफल देकर स्वागत किया। आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के द्वारा जनजातीय संस्कृति पर आधारित लोकगीत व लोक नृत्य प्रस्तुत किये गये।माननीय मंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने इस अवसर पर स्वाधीनता से स्वतंत्रता की ओर पुस्तिका का विमोचन भी किया। संभाग की तरफ से डॉ सुलेखा मिश्रा द्वारा संकलित पुस्तिका “जरा याद उन्हें भी कर लो ” का भी विमोचन किया गया l आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर स्वतंत्रता पर केद्रित प्रदर्शनी लगाई गई थी। माननीय मंत्री डॉ.यादव ने आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति देने वाले सभी वीर योद्धाओं को इतिहास में उचित स्थान मिलना चाहिए। देश की आजादी में अपनी कुर्बानी देने वाले ज्ञात/अज्ञात बलिदानों के योगदान को भी स्मरण करने के लिये कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। जिससे आने वाली पीढ़ी उनकी वीर गाथाओं को याद रख सकें। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों में देश के प्रति समर्पण का भाव जागृत करने और स्वतंत्रता के मूल्यों को समझाने के लिये कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिससे युवा वर्ग देश की आजादी के लिए लड़ने व बलिदान होने वाले महापुरूषों की वीर गाथाओं से अवगत हो सकें।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना काल में पूरे देश के नागरिकों की चिंता की। उन्होंने सभी नागरिकों को निशुल्क कोरोना के टीके लगवाये। स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा और दवाईयों का प्रबंध किया। प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व के कारण ही कोरोना काल में देश की अर्थव्यवस्था कमजोर नहीं हुई। उन्होंने कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में भी देश का कुशल नेतृत्व किया। जिससे संपूर्ण नागरिकों के जीवन की सुरक्षा बनी रहे। मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि सरकार द्वारा जारी की गई नई शिक्षा नीति रोजगारोन्मुखी शिक्षा है। इस शिक्षा नीति से बेरोजगारी में कमी आयेगी, विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति से हर विद्यार्थी के हाथों में रोजगार के अवसर होंगे। डॉ. मोहन यादव ने आजादी का अमृत महोत्सव राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किये। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वयंसेवकों में पूर्णिमा चौधरी,रियांशी कोरी,शालिनी बर्मन,पुष्पराज साकेत,अंकिता हल्दकार,प्रशांत मरावी,अमित मरावी,नवीन गुप्ता,शिखा विश्वकर्मा,अंजली चड़ार,महिमा ठाकुर,निक्की विश्वकर्मा आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल