जबलपुर । शहर में खुले आम अवैध शराब का कारोबर तेजी से चल रहा है अहाते बंद होने के बाद शहर के गली चौराहो में लोगो शराब पीते नज़र आ रहे हैं जिसके चलते संभ्रांत घरो के लोगो को आने जाने में परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है और वही संजीवनी नगर इस्तिथ एक बार जो कि अवैध तरीके से संचालित हो रहा है जिसमे एक लाइसेंस में दो काउंटर नियम विरुद्ध चलाया जा रहा है उसपर भी करवाही की मांग की गई है शराब की रोक थाम को लेकर मध्य भारत मोर्चा के महासचिव आशीष मिश्रा ने जिला सहायक आबकारी अधिकारी इंद्रेश तिवारी को ज्ञापन सौंपते हुए कारवाही की मांग की है। इस दौरान मध्य भारत मोर्चा के आशीष मिश्रा, बृजकिशोर सिंह, राम पटेल, राजू चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, राजा , फैज़ल अंसारी, शिवम अहिरवार, राजा बाबा, दीपांशु पटेल ,दीपक कनोजिया, आदि उपस्थित थे।








