newslifeindia

जबलपुर से काम कर गोटेगांव लौट रही युवती की गोली मारकर हत्या

जबलपुर/न्यूज लाइफ। शहर से काम कर गोटेगांव वापस अपने घर जा रही गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह मामला बीती देर रात का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक काजल साहू जबलपुर से काम कर गोटेगांव अपने घर लौट रही थी। इस दौरान रेलवे स्टेशन से निकलकर कुछ ही दूर पैदल चली कि देवेंद्र कौरव नाम के युवक ने उसके सिर में गोली मार दी और फरार हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा काजल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
इस वारदात का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। वहीं आक्रोशित परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल