newslifeindia

जबलपुर : चलती ट्रेन के सामने कूदा युवक, टुकड़ो में बंटा शरीर

जबलपुर (News Life)। खितौला थाना अंतर्गत लखराम मोहल्ला निवासी एक युवक ने सोमवार देर रात ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव स्टेशन की पुलिया के पास पटरी पर पड़े होने की सूचना पर खितौला पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह मृतक की शिनाख्त सोनू बर्मन के रूप में पुलिस ने की। फिलहाल पुलिस में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले को जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन अप ट्रैक पर पुलिया के पास एक युवक का शव क्षत-विक्षत हालत पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक के नीचे का हिस्सा पटरी के बीच में पड़ा था। वही शरीर के दूसरे अंग अलग-अलग जगह पर पड़े थे। पुलिस मृतक की शिनाख्ती के लिए आसपास पूछताछ की, लेकिन मृतक का कुछ भी पता नहीं चला। सुबह पुलिस को लखराम मोहल्ला में रहने वाले कुछ लोगों ने जानकारी दी कि मृतक 23 वर्षीय सोनू बर्मन वार्ड क्रमांक 14 लख राम मोहल्ले का रहने वाला है। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले को जांच में लिया है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल