newslifeindia

जबलपुर : नशे में धुत कार चालकों ने सड़क किनारे बैठी गायों को रौंदा, 2 गायों की मौके पर हुई मौत

जबलपुर(News Life)। एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो गायों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बीती रात लगभग 11:30 बजे सुहागी में पंचवटी शिव धाम मंदिर के सामने गाड़ी क्रमांक HR 55 V2321 इनोवा कार जिसमें चार लड़के सवार थे, उन्होंने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए इतनी जोरदार टक्कर मारी की वहां बैठी दो गायों की तुरंत ही मौत हो गई। वही एक गाय के चारों पैर टूट गए।

नशे में थे कार सवार लोग
बताया जा रहा है कि कर्म सवार ड्राइवर सहित चारों युवक नशे की हालत में थे। इस घटना के बाद का सवारी युवकों ने भागने का प्रयास किया। जिनमें से एक को लोगों ने पकड़ लिया। वही मामले की सूचना लगते ही मौके पर अधारताल थाने की पुलिस पहुंची। जिन्होंने कार को जप्त करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल