newslifeindia

धनवंतरी नगर व्यापारी संघ को पार्षद जीतू कटारे ने लगाई फटकार

धनवंतरी नगर में विभिन्न स्थानों पर हुआ ध्वजारोहण

जबलपुर (News Life)। आज 75 वें गणतंत्र के अवसर पर महाराणा प्रताप वार्ड के विभिन्न स्कूलों में आंगनबाड़ियों सहित चौक चौराहा में ध्वजा रोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसी क्रम में धनवंतरी नगर चौक पर भी धनवंतरी नगर व्यापारी संघ द्वारा भी ध्वजा रोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद जीतू कटारे सम्मलित हुए लेकिन जैसे ध्वजारोहण पूर्व ही ध्वज को उल्टा देखा तो जीतू कटारे ने तुरंत फटकार लगाई एवं त्वरित ध्वज को निकाल कर सम्मान पूर्वक सीधा कर ध्वज का पूजन वंदन कर पुनः ध्वजारोहण किया गया। एक व्यापारी की दुकान में में कार्यरत एक कर्मचारी द्वारा भूलवश यह चूक हुई जिसका किसी विरोधी द्वारा वीडियो बनाकर वायरल कर पार्षद की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस पर पार्षद द्वारा जवाब में पलटवार कर कहा कि जो भी इस प्रकार का निंदनीय कार्य कर रहा है वह कान खोलकर सुन लें इससे हमारी राष्ट्रभक्ति और ना ही मेरी समाज सेवा के जज्बे को कोई फर्क पड़ता है क्योंकि जब भी समाज को नगर को जरूरत रही देश को जरूरत पड़ेगी चन्द्रशेखर आजाद भगत सिंह के अंश के रूप में जीतू दिखेगा और यह समय समय पर नगर को दिखाया भी है और अहसास भी कराया है ।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल