newslifeindia

सिविक सेंटर जबलपुर में गर्मी के प्रकोप से एक वृद्ध महिला की मौत

जबलपुर (न्यूज लाइफ)।  जबलपुर सिविक सेंटर में गर्मी के बढ़ते प्रकोप से हर वर्ग प्रभावित है। बड़े हुए तापमान के कारण एक अज्ञात महिला ने दम तोड दिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला एवं उसका पति कचरा बीनने का कार्य करती थी। चलते चलते अचानक महिला चक्कर खाकर नीचे जमीन पर गिर पड़ी और इलाज के लिए कही ले जाने से पहले ही महिला ने दम तोड दिया। मौत की खबर से आस पास लोग जमा हो गए। मौके पर मृत महिला के पति ने मौत की पुष्टि की। पुलिस को सूचित करने के बाद अंतिम संस्कार गरीब नवाज कमेटी के इनायत अली के द्वारा व्यवस्था कर मृत वृद्ध महिला को गौरीघाट मुक्ति धाम पहुंचाया गया जहा उस पति द्वारा अंतिम संस्कार किया गया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल