newslifeindia

गढ़ा पुलिस की कार्यवाही, सट्टा लिखते सटोरिया गिरफ्तार , फरार शातिर सटोरिये बलराम उर्फ बल्लू केवट की तलाश

गढ़ा पुलिस की कार्यवाही, सट्टा लिखते सटोरिया गिरफ्तार , फरार शातिर सटोरिये बलराम उर्फ बल्लू केवट की तलाश

पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

 

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक गढा देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान के मार्ग दर्शन में थाना गढा की टीम द्वारा 1 सटोरिये को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया है नगद 8 हजार 300 रूपये जप्त किये गये है।

थाना प्रभारी गढ़ा नीलेश दोहरे ने बताया कि दिनांक 8-6-24 को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गा मंदिर के सामने एकता चौक गढ़ा में 2 व्यक्ति अवैध रूप से रूपये का दाव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख कर अवैध लाभ अर्जित कर रहे है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां थाना गढ़ा का शातिर सटोरिया बलराम केवट उर्फ बबलू उर्फ बल्लू एवं एक अन्य व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख लिखते हुये सट्टा लगाने वालों से रूपये प्राप्त कर अपनी अपनी जेब में रख रहे थे पुलिस को देखकर बल्लू उर्फ बलराम केवट मंदिर में चढ़कर तालाब का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया जिसके साथी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने पूछताछ पर अपना नाम बंटी उर्फ उमेश झारिया उम्र 34 वर्ष निवासी रेल्वे क्रासिंग के पास बस्ती थाना संजीवनीनगर बताया, जिसके कब्जे से 6 नग सट्टा पट्टी एवं 8 हजार 300 रूपये जप्त किये गये पूछताछ पर बल्लू केवट के साथ मिलकर सट्टा पट्टी लिखना तथा पूरा हिसाब किताब बल्लू केवट द्वारा करना बताया, आरोपी बल्लू उर्फ बलराम केवट की तलाश की गई जो नहीं मिला। सटोरियों के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट तथा 109 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये फरार बल्लू केवट की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय भूमिका:- सटोरिये को पकड़ने में उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, आरक्षक माखन एवं संदीप की सराहनीय भूमिका रही।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल