एनटीए, नीट-यूजी परीक्षा की प्रकिया तथा परिणाम की हो शीघ्र सीबाआई जॉंच, दोषियों पर हो कार्रवाई : अभाविप
जबलपुर (News Life)। अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) , राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2024) के आयोजन के दौरान गड़बड़ियों तथा परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया व परीक्षा परिणाम पर उठ रहे प्रश्नों के समाधान के लिए सीबीआई जॉंच की मांग करती है। इस परीक्षा के आयोजन के दिन ही देश के अलग-अलग हिस्सों में गड़बड़ियां सामने आईं थी तथा अलग-अलग स्थानों पर सॉल्वर पकड़े गए, साथ ही कुछ स्थानों पर प्रश्न पत्र बांटने आदि में भी गड़बड़ी मिली। विद्यार्थी परिषद, नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों की उचित मॉंगों के साथ है।
मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा की पारदर्शिता पर विद्यार्थियों के बीच संदेह है। नीट-यूजी की परीक्षा के दिन भी देश के अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था की गड़बड़ियां सामने आईं थीं। इससे यह भी स्पष्ट हो गया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा के आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां नहीं की थीं।
अभाविप के महानगर मंत्री श्री ऐश्वर्य सोनकर ने कहा कि नीट-यूजी की परीक्षा परिणाम के संदर्भ में अभ्यर्थियों के बीच गड़बड़ी का संदेह है, इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जॉंच होकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। नीट के परीक्षा परिणाम में एक ही सेंटर से कई टॉपर्स होने से इस वर्ष के परीक्षा परिणाम पर कई तरह से संदेह उत्पन्न हो रहा है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी पर पहले भी यूजीसी-नेट आदि परीक्षाओं के आयोजन के संदर्भ में सवाल खड़े हुए थे। नीट परीक्षा के आयोजन में जो गड़बड़ियां हुईं हैं, उसके लिए इस पूरे विषय से सम्बद्ध ब्यूरोक्रेसी जिम्मेदार है।
अभाविप के प्रांत जिनसा संयोजक रोहित पांडेय ने कहा कि नीट परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों की आत्महत्या करने के मामले हुए हैं, यह अत्यंत दुखद है। इस मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए जिससे छात्रों में परीक्षा के आयोजन को लेकर भरोसे की स्थिति बने।
प्रदर्शन के दौरान महानगर मंत्री ऐश्वर्य सोनकर,प्रांत सह मंत्री अरिन पांडेय, प्रांत जिनसा संयोजक रोहित पांडेय ,अनमोल मिश्रा,आर्यन पुंज, अंचल मिश्रा,डेविड बीसें, प्रांशुल सोनकर, तनीश राज सिंह, शोभित मिश्रा, गौरव बालमिकी,अर्पित सोनदिया, तनीश पांडेय, प्रफुल तिवारी,प्राणशु नामदेव, शशांक शर्मा ,अक्षत तम्बाकर,हर्ष बेन, जीनियस सोनकर, सार्थक चौधरी, मयंक यादव, भास्कर पटेल, प्रथम पांडेय अनमोल सोनकर, अनिकेत, शिवांग, हार्दिक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








