newslifeindia

नगर निगम कमिश्नर को विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में सौपा ज्ञापन

जबलपुर (News Life)। पूर्व विधानसभा में भीषण गर्मी में हो रहे जल संकट को लेकर नगर निगम कमिश्नर को विधायक लखन घनघोरिया एवं उनके प्रतिनिधि मण्डल ने ज्ञापन दिया।

पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में पार्षदगण एवं पूर्व पार्षदगणों ने नगर निगम कमिश्नर महोदया से कई वॉर्ड में पानी संकट की समस्या बताई। विधायक ने हो रहे जल संकट के मूल कारणों से कमिश्नर महोदया को अवगत कराया और समस्या के समाधान के लिये कुछ महत्वपूर्ण सुझाव उनके समक्ष रखें। जिस पर नगर निगम कमिश्नर द्वारा जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल