newslifeindia

पथ विक्रेताओं संग कांग्रेस ने घेरा कैंट बोर्ड कार्यालय – टूटे ठेले कार्यालय के सामने फेके 

24 घंटे में पथ विक्रेताओं को मुआवज़ा नही मिला तो उग्र आंदोलन करेगी कांग्रेस : नगर अध्यक्ष 

जबलपुर(News Life)। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि विगत दिवस कैंट बोर्ड द्वारा गोराबाजार में अस्थायी रूप से फल सब्ज़ी विक्रेताओ के साथ बर्बरता पूर्वक जो अतिक्रमण की कार्यवाही अमानवीय रूप से की गई है कांग्रेस उसका विरोध करती है।

कैंट बोर्ड ने जेसीबी से पथ विक्रेताओ के ठेले तोड़े और अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा उनकी फल-सब्ज़ी लूटी गई जिसका अधिकारियों और कर्मचारियों के घर पर सेवन किया गया वही दूसरी ओर 150 पथ विक्रेताओ के घर चूल्हा तक नही जला।

कैंट बोर्ड के द्वारा पब्लिक मार्केट लोगो को प्रदान करने एवं उसको रखरखाव करने हेतु धारा-265 कैंटोनमेंट एक्ट-2006 के तहत बाध्य है, इसी तरह धारा-277 कैंटोनमेंट एक्ट-2006 के तहत फल-सब्ज़ी वालो को व्यापार हेतु लाइसेंस प्रदान करने का प्रावधान है और वह लाइसेंस 1 साल तक के लिऐ प्रदान किया जाता है। वही दूसरी तरफ अगर कैंटोनमेंट बोर्ड को लगता है कि ये फल-सब्ज़ी वाले किसी प्रकार से यातायात बाधित कर रहे है या किसी प्रकार का खतरा उत्पन्न कर रहे है तो कैंटोनमेंट बोर्ड इन व्यापारियों को अपने व्यापार हटाने हेतु धारा-280 कैंटोनमेंट बोर्ड एक्ट-2006 के तहत नोटिस प्रेषित किया जाना चाहिए था फिर भी अगर व्यापारी नोटिस का पालन नही करता तो उस पर 5000/- का जुर्माना का प्रावधान है वह किया जा सकता था लेकिन फिर भी अगर व्यापारी जुर्माना अधिरोपित करता है तो प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना का प्रावधान धारा-283 में है लेकिन किसी भी नियम कानून का पालन नही किया गया। सीधे तौर पर कैंट बोर्ड ने गुंडागर्दी करते हुए पथ विक्रेताओ के ठेले तोड़े और फल-सब्ज़ी लूटी।

आज कांग्रेस ने सैकडों पथ विक्रेताओ के साथ कैंट बोर्ड कार्यालय का घेराव कर टूटे हुए ठेले कैंट बोर्ड आफिस के गेट पर फेके और ज्ञापन देकर कैंट बोर्ड के अधिकारियों को चेताया कि अगर 24 घंटे में इन पथ विक्रेताओ को मुआवज़ा का प्रबंध नही करता और इनकी जगह सुनिश्चत नही करता तो कांग्रेस जबलपुर के प्रत्येक पथ विक्रेताओ को साथ लेकर क्रमबद्ध आंदोलन करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेंदारी कैंट बोर्ड की होगी।

आज के इस घेराव में अमरचंद बावरिया, किरण ठाकुर, रितेश तिवारी, राजेश यादव, अतुल बाजपाई, राजेंद्र पिल्ले, रिजवान अली, आसिफ कुरेशी, संदीप जैन, मनोज नामदेव, अनुज श्रीवास्तव, सुरेंद्र यादव, दीपक चौधरी, सोनू दुबे, हुकुम जैन, जग्गू जैन, रविंद्र कुशवाहा, जब्बार अंसारी, अनवर बाबा, अफसाना अंसारी, पुरुषोत्तम नामदेव, धर्मेंद्र कुशवाहा ,राजेंद्र निझावन, सोनू यादव ,रिंकू कुशवाहा , हेमन्त मलिक, पिंकी शुक्ला, नरसिंह पहलवान संग सैकड़ो पथ विक्रेता शामिल रहे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल