जबलपुर (News Life)। मां धूमावती के प्राकट्य उत्सव के पावन अवसर पर चारखम्बा स्थित बूढ़ी खेरमाई माता मंदिर में अखंड रामायण एवं समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी राघवेंद्र महाराज ने बताया कि मां राजराजेश्वरी धूमावती माई बूढ़ी खेरमाई ना केवल जबलपुर बल्कि आसपास के जिलों में भी प्रसिद्ध देवी दरबारों में से एक है। इस प्राचीन मंदिर का इतिहास लगभग 1500 साल पुराना है। आज मां के प्राकट्य उत्सव की तिथि पर अखंड रामायण का पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन मां बूढी खेरमाई भक्त परिवार के द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में आज दिनांक 13 जून 2024 को अखंड रामायण पाठ सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर 14 जून 2024 को सायं 7 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।








