जबलपुर (News Life)। महाकौशल लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अंकुश चौधरी की अनुशंसा पर एवं संगठन के समस्त फाउंडर मेंबर की सहमति से शहर जबलपुर पश्चिम विधानसभा के वार्ड अध्यक्ष पर मयंक जर्गर को नियुक्त किया गया है। संगठन ने इन्हे गढ़ा वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी है। आशा व्यक्त की है कि इनकी नियुक्ति संगठन को मजबूती प्रदान करेगी।








