newslifeindia

प्रदेश व्यापी ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ में जबलपुर से पकड़े गए कई वर्षों से फरार 377 वारंटी

जबलपुर (News Life)। पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना के द्वारा दिनांक 15 व 16 जून 2024 की मध्य रात्रि में पूरे प्रदेश में वारंटियों तथा फरार अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु ‘‘नाईट काम्बिंग ऑपरेशन’’ आदेशित किये जाने पर आदेश के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, अनिल सिह कुशवाह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी तथा पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में दिनॉक 16-6-24 की रात्रि 12 बजे से प्रातः 5 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सोनाली दुबे, प्रशिक्षु पटले तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/एसडीओपी तथा समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी।

पुलिस महानिरीक्षक अनिल सिंह कुशवाह द्वारा जोन के जिलों में एवं पुलिस उप महानिरीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा रेंज के जिलों में तथा पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह द्वारा जबलपुर जिले में की जा रही कार्यवाही की भ्रमण करते हुये मॉनिटरिंग की गयी।

नाईट काम्बिंग ऑपरेशन’’ के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक थाने में 2-3 टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।

टीमों के द्वारा दबिश देते हुए ‘‘नाईट काम्बिंग ऑपरेशन’’ के दौरान कई वर्षों से फरार 128 गैर म्यादी वारिटयों एवं 249 गिरफ्तारी वारंटियों को पकडा गया तथा 64 जमानती वारंट तामील किए गए।

‘‘नाईट काम्बिंग ऑपरेशन’’ के दौरान थाना पनागर में चोरी की एक मोटर सायकिल एवं चाकू के साथ आरोपी राहुल रैकवार निवासी महाराजपुर अधारताल को पकड़ा गया है।

इसी प्रकार थाना चरगवॉ में दुराचार के प्रकरण में फरार आरोपी डालचंद उर्फ डल्लू गौड निवासी डभौला को पकड़ा गया है।

उल्लेखनीय है पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह द्वारा पुलिस कन्ट्रोलरूम में कॉम्बिंग नाईट ऑपरेशन के अधिकारी/कर्मचारियो को ब्रीफ कर रवाना किया गया था।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल