ट्रैफिक पुलिस और थाना गोरखपुर ने की संयुक्त कार्यवाही
आदि शंकराचार्य चौक से लेकर महानद्दा के बीच यातायात व्यवस्था को किया दुरुस्त
जबलपुर (News life)। शहर की सड़कों पर ट्रैफिक समस्या चारो तरफ बनी हुई है जिसके कारण सड़कों पर जाम की स्तिथि निर्मित हो जाती है, जिससे सड़को पर चलते सभी राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आदि शंकराचार्य चौक से मदन महल चौराहे के बीच सड़क पर ठेला लगाकर दुकान लगाई जाती है जिससे सड़क पर भीड़ लगने के कारण यातायात प्रभावित होता है। लोग सड़क पर वाहन खड़ा करके खरीदारी करने लगते हैं।
जिसके विरुद्ध ट्रैफिक पुलिस और थाना गोरखपुर की संयुक्त कार्यवाही की गई जिसमें सड़क पर ठेलो में दुकान लगाए दुकानदार को समझाइश दी गई, सड़क एवं नो पर्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई।
साथ ही ऐसे वाहन चालक जिनकी गाड़ियों में नंबर नहीं है एवं यातायात के नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की गई तथा ऐसे वहां जो सड़क पर पार्क किए गए उन वाहनों को क्रेन द्वारा थाने पहुंचाया गया।









