newslifeindia

ईदुज्जुहा कल, बकरा मार्केट में तीन लाख तक का बकरा मौजूद

जबलपुर (News Life)। कल 17 जून को शहर में ईदुज्जुहा त्यौहार मनाया जायेगा। जिसके लिए नगर निगम की व्यवस्थाएँ शहर के सभी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रो में चाकचौबंद है। निगमायुक्त प्रीति यादव ने इसके लिए अधिकारियों को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से रखने के निर्देश दिये हैं। निगमायुक्त के निर्देशानुसार सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहकर व्यवस्थाओं पर स्वयं निगरानी रखेगें। नगर निगम द्वारा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष रूप से साफ-सफाई, प्रकाश एवं अतिरिक्त पेयजल की व्यवस्था कराई है। निगमायुक्त प्रीति यादव ने बताया कि सभी मस्जिदों, ईदगाहों, के आस-पास सफाई हेतु कर्मचारियों की डयूटी लगाकर सफाई कराना, मुस्लिम क्षेत्र में साफ-सफाई, फॉगिंग, कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव, चूने की लाइन डलवाना, मस्जिद, ईदगाह एवं करबला के आस- पास समुचित प्रकाश व्यवस्था, पर्याप्त पेयजल को व्यवस्था, एवं आवारा पशुओं को पकड़ने आदि कार्यों को संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी हैं। उपरोक्त कार्यों में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरतने की भी निगमायुक्त ने अधिकारियों को हिदायत दी है।

मंडी मदार टेकरी में सज गया बकरा मार्केट

जबलपुर शहर में कल ईदुज्जुहा बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा बकरा ईद के मौके पर चारखम्बा से बहोराबाग चौक तक बकरों का बाजार गुलजार है। ईदुज्जुहा पर कुर्बानी कराने की नीयत से लोग रात के पहर में बकरा खरीदने उमड़ रहे है। इस बीच बाजार में इस साल बकरों के दाम भी अधिक देखने को मिल रहा है एक हिमाचल का बकरा आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। बकरों का कद एवं खूबसूरती लोगों को अपनी ओर खींच रही है।

जबलपुर से मुजम्मिल हुसैन की रिपोर्ट।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल