newslifeindia

नगर परिषद भेड़ाघाट में जल गंगा संवर्धन योजना का समापन कार्यक्रम

भेड़ाघाट/जबलपुर (News Life)। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में स्थित विभिन्न जल स्त्रोतों, नदी, तालाब, कुआं, बावड़ी के संरक्षण संवर्धन तथा पुनर्जीवन हेतु दिनांक 5 जून से 16 जून 2024 तक नमामि गंगे अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसमें नगर परिषद भेड़ाघाट में जल गंगा संवर्धन योजना के तहत 16 जून 2024 को दीनदयाल पार्क में पेड़ लगाकर एवं सरस्वतीघाट में श्रमदान, साफ सफाई, संरक्षण आदि कार्यक्रम आयोजित कर की गई। कार्यक्रम में माननीय विधायक नीरज सिंह, अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी, पूर्व अध्यक्ष महेश तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष किशोर दुबे, पार्षद अजय पटेल, विधायक प्रतिनिधि ओमनारायण दुबे, मंडल अध्यक्ष धीरज पटेल, मालती व्यास, रघुवीर व्यास, की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। विक्रम सिंह झारिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जन सामान्य को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेड़ लगाए जाने की शपथ दिलाई गई। निकाय की ओर से निधि परोहा उपयंत्री, अनुज सिंह, ओभी मुखर्जी, विजय कोरी, लक्ष्मीनारायण दुबे, विशांत त्रिपाठी, प्रिंसी नामदेव, शेख रमजान, अंशुल सेन, विजय चड़ार, दीपक व्यास, भगवानदास, शुभम ठाकुर, अमन ठाकुर, नेमचंद यादव एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सुनील बैरागी द्वारा किया गया। इसके उपरांत माँ नर्मदा की आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल