कांग्रेस नेता विवेक त्रिपाठी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया
विवेक त्रिपाठी के जन्मदिवस पर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण अभियान चलाया
जन्मदिन पर्यावरण को समर्पित, मां सामान धरती को हरा-भरा रखना हमारा कर्तव्य: विवेक त्रिपाठी
जबलपुर (News Life)। कांग्रेस पार्टी के तेज तर्रार प्रवक्ता व मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी का सोमवार को पूरे प्रदेश में जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर जबलपुर में कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किए। वहीं , सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर भी बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा वहीं जबलपुर NSUI के विराज यादव एवं युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वरुण यादव ने पौधारोपण किया ।
आगे वरुण यादव ने बताया की दरअसल, जलवायु परिवर्तन व ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए विवेक त्रिपाठी ने इस बार का अपना जन्मदिन पर्यावरण को समर्पित किया था। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा था कि मुझे बुके भेंट करने के बजाए धरती मां को पौधा भेंट करें। ऐसे में प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर अनोखे अंदाज में उनका जन्मदिन मनाया
विवेक के जन्मदिन के मौके पर NSUI के विराज यादव ने कहा कि श्री त्रिपाठी का जन्मदिन पर्यावरण को समर्पित करने का फैसला स्वागत योग्य है। उन्होंने हम कार्यकर्ताओं को स्पष्ट कहा कि जो समय जन्मदिन मनाने में लगाएंगे उतने में सभी एक-एक पेड़ लगा सकते हैं। इससे हमारा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य संवरेगा।
वही, इस मौके पर बधाइयां देने वालों को विवेक ने अपने समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। विवेक ने विशेषरूप से पार्टी के उन नौजवानों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने इस दिवस पर पौधरोपण किया। विवेक ने कहा कि मां सामान धरती को हरा भरा रखना हमारा कर्तव्य है। इसलिए हमने अपना जन्मदिन पर्यावरण को समर्पित करने का निर्णय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी इस पहल के बाद कई अन्य लोग भी पौधरोपण के लिए आगे आएंगे। इस मौके पर मुदित तिवारी, साहिल मिश्र, मानव ओथवानी, हर्ष डांगी आदि।








