newslifeindia

शीघ्र पुलिस गिरफ्त में हो नवलगाँव हत्याकांड के अज्ञात आरोपी

एसपी से मिल वैश्य महासम्मेलन तहसील करेली ने रखी माँग

करेली (News Life)। नवलगांव में हुए हत्याकांड के संदर्भ में अज्ञात आरोपियों के नाम दर्ज मामले में आनन फानन में बिना उचित जांच के निजी चैनल के संवाददाता पर हत्या के मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को वैश्य महासम्मेलन तहसील ईकाई करेली के सदस्यों व साथियों की मौजूदगी में कार्यालय पुलिस अधीक्षक में ज्ञापन सौपा। एसपी ने ज्ञापन पर ध्यान देते हुए कहा कि अन्याय नहीं होगा उन्होनें कुछ पाइंट नोट भी किए मामले पर विस्तृत चर्चा की गई। ज्ञापन में उल्लेखित किया कि विगत दिनों स्टेशन गंज थाना अंतर्गत नवलगांव में एक व्यक्ति की मारपीट से मौत हो गई थी, वैश्य महासम्मेलन घटना की निंदा करती है जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है उसे सजा जरूर मिलना चाहिए लेकिन कुछ तथ्य सामने आ रहे है जिससे साफ जाहिर होता है कि आयोजन में शामिल पत्रकार को टारगेट करके हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उक्त मामले में करेली निवासी आईबीसी 24 के अधिकृत जिला संवाददाता सिद्धार्थ ब्रजपुरिया पर आनन फानन में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ ब्रजपुरिया करेली नगर के सभ्रांत एवं व्यापारिक परिवार से हैं. जिसका कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। शिक्षित और पत्रकारिता से स्नातक है। आपसे सादर विनय अपेक्षा है कि मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है । व अज्ञात लोग शीघ्रता से पुलिस गिरफ्त मे हो। ऐसी अपेक्षा है। ज्ञापन सौंपते समय तहसील ईकाई करेली के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही। ज्ञापन की प्रतियां गृहमंत्री मप्र शासन भोपाल, पुलिस महानिदेशक मप्र शासन भोपाल पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर संभाग जबलपुर को भी प्रेषित की गई है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल