उत्तर मध्य से लोकप्रिय विधायक अभिलाष पांडे, श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने पहुंचे
जबलपुर (News Life)। जय श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के तृतीय दिवस की कथा में आज कपिलो उपाख्यान,सती चरित्र,ध्रुव चरित्र प्रसंग सुनाते श्रद्धालु भाव विभोर हो गए कार्यक्रम व्यवस्थापक पंडित संदेश महाराज ने बताया कि इस कार्यक्रम में आज क्षेत्रीय विधायक श्री अभिलाष पांडे जी की उपस्थिति रही साथ ही हमारे अनुज नितिन विश्वकर्मा जी का जन्मदिवस भी कार्य स्थल पर मनाया गया।
कथावाचक आचार्य पंडित जनार्दन शुक्ला जी ने बताया कि उत्तानपाद के वंश में ध्रुव चरित्र की कथा को सुनाते हुए समझाया कि ध्रुव की सौतेली मां सुरुचि के द्वारा अपमानित होने पर भी उसकी मां सुनीति ने धैर्य नहीं खोया जिससे एक बहुत बड़ा संकट टल गया। परिवार को बचाए रखने के लिए धैर्य संयम की नितांत आवश्यकता रहती है। भक्त ध्रुव द्वारा तपस्या कर श्रीहरि को प्रसन्न करने की कथा को सुनाते हुए बताया कि भक्ति के लिए कोई उम्र बाधा नहीं है। भक्ति को बचपन में ही करने की प्रेरणा देनी चाहिए क्योंकि बचपन कच्चे मिट्टी की तरह होता है उसे जैसा चाहे वैसा पात्र बनाया जा सकता है। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि पाप के बाद कोई व्यक्ति नरकगामी हो, इसके लिए श्रीमद् भागवत में श्रेष्ठ उपाय प्रायश्चित बताया है। अजामिल उपाख्यान के माध्यम से इस बात को विस्तार से समझाया गया साथ ही प्रह्लाद चरित्र के बारे में विस्तार से सुनाया और बताया कि भगवान नृसिंह रुप में लोहे के खंभे को फाड़कर प्रगट होना बताता है कि प्रह्लाद को विश्वास था कि मेरे भगवान इस लोहे के खंभे में भी है और उस विश्वास को पूर्ण करने के लिए भगवान उसी में से प्रकट हुए एवं हिरण्यकश्यप का वध कर प्रह्लाद के प्राणों की रक्षा की। कथा के दौरान कार्यक्रम व्यवस्थापक पं.संदेश महाराज ने बताया कि कार्यक्रम संयोजिका ललिता देवी सिंह ने शिवनगर से पधारे सीताराम दीक्षित, खम्परिया, पराते साहब, को संध्या नामदेव लक्ष्मी नामदेव रोहित रैकवार लता पटेल अनीता बर्मन नन्नी यादव सिया रानी प्रधान माया केसरवानी आशा शर्मा शंकर झारिया भजन गायक संजू सूर्यवंशी मस्तराम सतीश जैन ने भजनों की प्रस्तुति दी।









